यूनिटेक ने दिल्ली में आवासीय टावर पेश किए

Unitech
नई दिल्ली 7 अप्रैल: देश में रीयल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने रविवार को दिल्ली रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में दो विशाल आवासीय टावर एक्वा और टेरा पेश किए।

यह टावर 'यूनिटेक ग्रांड' परियोजना के हिस्सा हैं जो नोएडा एक्सप्रेसवे के निकट 347 एकड़ क्षेत्र में फैले होंगे। कंपनी का दावा है कि एक्वो और टेरा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सबसे ऊंचे टावर होंगे।

यूनिटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा, "टेरा और एक्वो देश में उभरते शहरी क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगा।"

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक टेरा में 4,723 वर्ग फुट से 11,067 वर्ग फुट के घर होंगे। इसमें सिंपलेक्स, ड्यूप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स घरों का विकल्प होगा।

एक्वो में 4,800 वर्ग फुट से लेकर 11,125 वर्ग फुट के घर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+