सर्वोच्च सीईओ में 3 भारतीय

पेप्सीको की प्रमुख इंद्रा नूयी और सिटीग्रुप प्रमुख विक्रम पंडित के साथ इस फेहरिस्त में रोह्म एंड हास के प्रमुख राजीव एल. गुप्ता भी शामिल हैं।
न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक गुप्ता का पैकेज 73 लाख डालर है और उन्हें 28 लाख डालर नकद मिलता है। मुजफ्फरनगर में जन्मे और आईआईटी में पढ़े गुप्ता वर्ष 1999 में पेनसिल्वेनिया की रसायन कंपनी के मुख्य कार्यकारी आधिकारी नियुक्त हुए थे।
इंद्रा नूयी का पैकेज 1.47 करोड़ डालर है और इन्हें 49 लाख डालर नकद मिलता है। इसके अलावा इन्हें कंपनी के शेयर भी दिए गए हैं।
विक्रम पंडित पिछले वर्ष दिसंबर में ही सिटीग्रुप के प्रमुख बने हैं। इन्हें 32 लाख डालर नकद वेतन मिलता है। इन्हें 29 लाख डालर मूल्य के बैंक के शेयर भी मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications