टिकैत बजाएंगे माया के खिलाफ बिगुल

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सिसौली (मुजफ्फरनगर) स्थित मुख्यालय में मंगलवार को होने वाली सर्वदलीय महापंचायत में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर सभी दलों को आमंत्रित किया गया है।

भाकियू ने दावा किया है कि महापंचायत में लाखों लोग जुटेंगे साथ ही हेलीकॉप्टर के लिए सिसौली में चार विशेष हेलीपैड बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां महापंचायत में शिरकत करेंगे।

भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आईएएनएस से कहा कि चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत और तमाम अन्य किसानों के खिलाफ ज्यादती करने वाली बसपा को महापंचायत में आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, "मायावती सरकार के कई मंत्री हमारे समर्थक हैं लेकिन फिलहाल वे खुलकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि हरियाणा से भी भारी संख्या में लोग महापंचायत में हिस्सा लेंगे। महापंचायत में हिस्सा लेने वाले लोगों का सिसौली पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और इंडियन नेशनल लोकदल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला सहित कई नेता महापंचायत में भाग लेंगे।

गौरतलब है कि 30 मार्च को मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ भाकियू अध्यक्ष द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रशासन और टिकैत समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बाद में टिकैत की गिरफ्तारी और बिजनौर की अदालत से जमानत मिलने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप हुआ था। टिकैत को अन्य राजनीतिक दलों से मिले समर्थन से उत्साहित भाकियू ने इसी मुद्दे को फिर से उठाने की कोशिश की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+