नेपाल में चुनावी सभा में विस्फोट, 10 घायल (लीड)
काठमांडू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के तीन महत्वपूर्ण जिलों में चुनावी रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में आज कम से कम दस लोग घायल हो गए। तीन दिनों बाद ही यहां मतदान होना है।
काठमांडू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के तीन महत्वपूर्ण जिलों में चुनावी रैली के दौरान हुए बम विस्फोट में आज कम से कम दस लोग घायल हो गए। तीन दिनों बाद ही यहां मतदान होना है।
राजधानी काठमांडू के अलावा देश के औद्योगिक केंद्र बीरगंज और तराई इलाके में स्थित इनरवा में भी विस्फोट हुआ है।
राजधानी के भीड़भाड़ वाले एक प्रमुख इलाके में यहां आज दोपहर एक मोटरसाइकिल चालक ने बम विस्फोट कर दिया। उस स्थान पर राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक पार्टी (आरपीपी) की चुनावी रैली आयोजित हुई थी। विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।
दूसरा विस्फोट बीरगंज में प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला की नेपाली कांग्रेस पार्टी की रैली में शाम करीब तीन बजे हुआ। इसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए जिसमें दो की हालत नाजुक है।
विस्फोट की तीसरी घटना इनरवा शहर में हुई यहां प्रधानमंत्री की पुत्री सुजादा चुनाव प्रचार कर रही थी।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह काठमांडू के विभिन्न इलाकों में कुल तीन धमाके हुए थे जिसमें एक धमाका माओवादी संगठन के कार्यालय के सामने भी हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications