'एरोड्रोम इंडिया-2008' : उभरते विमानन उद्योग की झलक
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आधारभूत संरचना, सुरक्षा और सेवाओं पर आधारित उड्डयन प्रदर्शनी 'एरोड्रोम इंडिया-2008' गुरुवार से शुरू हो रही है।
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एयर इंडिया, जीवीके, जीएमआर, किंगफिशर और जेट एयरवेज जैसी देश विदेश की 150 से ज्यादा विमानन कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न कंपनियां भारत के उभरते उड्डयन क्षेत्र में व्यापार के अवसर तलाशेंगी।
प्रदर्शनी के आयोजकों में से एक 'पीडीए ट्रेड फेयर' के अध्यक्ष प्रदीप देवइया ने कहा कि उक्त प्रदर्शनी के माध्यम से विमानन कंपनियों, विमान विक्रेताओं और सरकारी संस्थाओं को एक ही छत के नीचे लाने में मदद मिलेगी।
पीडीए ट्रेड फेयर ने एक वक्तव्य में कहा है कि प्रदर्शनी के दौरान विमानन क्षेत्र से संबंधित विषय पर सेमिनार और व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।
'सोसाइटी आफ इंडियन एरोस्पेस टेक्न ोलॉजी एंड इंडस्ट्रीज', 'एरोनाटिकल सोसाइटी आफ इंडिया' और 'एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल' प्रदर्शनी के अन्य आयोजक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications