बीजिंग ओलंपिक : कलमाडी को उम्मीद, दिल्ली में बाधा नहीं होगी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने आशा जताई कि अगले सप्ताह ओलंपिक मशाल दौड़ के दौरान कोई रुकावट नहीं आएगी।

कलमाडी ने आईएएनएस को बताया, "सरकार इस विषय पर सोच रही है और मुझे उम्मीद है कि सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। हम दौड़ कराए जाने के तरीके की योजना भी बना रहे हैं और मुझे आशा है इसमें कोई रुकावट नहीं आएगी।"

कलमाडी ने हालांकि मशाल धावकों के नाम बताने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि धावकों की अंतिम सूची सही समय पर जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद कम है कि और कोई मशाल धावक दौड़ने से मना करेगा।

गौरतलब है कि रविवार को लंदन में ओलंपिक मशाल दौड़ के दौरान तिब्बती समर्थकों ने अड़चनें डालने का प्रयास किया था।

तिब्बती एवं अनेक मानवाधिकार समूह नई दिल्ली में भी आगामी सप्ताह होने वाले मशाल दौड़ के दौरान रुकावट डालने की योजना बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया पहले ही चीन विरोध में मशाल दौड़ में हिस्सा लेने से इंकार कर चुके हैं।

तिब्बती समर्थकों की ओर से आने वाली संभावित अड़चनों को देखते हुए आईओए ने ओलंपिक मशाल दौड़ का रास्ता छोटा कर दिया है।

लाल किला से इंडिया गेट के बीच के 8-9 किलोमीटर की दूरी में से 2-3 किलोमीटर कम कर दिए गए हैं। दौड़ के नए मार्ग की योजना पर कार्य चल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+