सिमी के मध्यप्रदेश प्रमुख की डायरी पुलिस के हाथ लगी

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेन्ट ऑफ इन्डिया (सिमी) के मध्य प्रदेश प्रमुख कमरूद्दीन नागौरी की व्यक्तिगत डायरी पुलिस के हाथ लग गई है। इस डायरी से कई राज उजागर होंगे और मध्य प्रदेश में सिमी की गतिविधियों की सच्चाई भी उजागर होंगी।

सीहोर जिले में पुलिस ने सिमी के दो सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल करीम अंसारी और रफीक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सिमी से जुड़ा साहित्य तो मिला ही है साथ में कमरूद्दीन की डायरी भी मिली है। इस डायरी में सिमी के मध्य प्रदेश में सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेताओं का भी जिक्र है।

सीहोर के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां भी इन दोनों के पास से मिली हैं। इनका सीधा संपर्क सिमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सफदर नागौरी और कमरूद्दीन नागौरी से रहा है। ये लोग अरसे से सिमी के लिए काम कर रहे हैं और इनकी सिमी की गतिविधियों में भी हिस्सेदारी रही है।

कमरूद्दीन की जो डायरी मिली है उससे पता चलता है कि सिमी मध्य प्रदेश के अनेक जिलों में सक्रिय है। इस डायरी में इन्दौर, जबलपुर, उज्जैन, नागदा, गुना, खरगोन, खन्डवा सहित एक दर्जन से अधिक शहरों का जिक्र है, जिससे पता चलता है कि सिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच चुका है। डायरी में तो कई शहरों के पदाधिकारियों तक के नाम हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+