सस्ती विमान कंपनियां देंगी बीमा सुविधा

Spicejet
मुंबई 7 अप्रैल: माल ढुलाई और खाद्य पदार्थो की बिक्री से काफी अधिक आय अर्जित करने के बाद कम किराए वाली एयरलाइनों ने अब यात्रा के दौरान सामान गुम होने या उड़ान में विलंब के लिए यात्रियों को मुआवजा देने की पेशकश की है।

दिल्ली स्थित स्पाइस जेट और वाडिया समूह की गो एयर ने 129 रूपए के बीमा के बदले में उड़ान में चिलंब होने पर 10,500 रूपए और सामान खोने पर 7,500 रूपए देने का प्रस्ताव किया है। किसी दुर्घटना के होने पर यदि यात्री घायल होता है तो 100,000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।

स्पाइस जेट ने इसके लिए सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी से गठबंधन किया है। स्पाइस का ही अनुसरण करते हुए वाडिया समूह की गो एयर ने भी टाटा एआईजी से समझौता किया है।

किंगफिशर एयरलाइन द्वारा खरीद ली गई डेक्कन एयर ने भी इसके लिए आईसीआईसीआई लैंबार्ड के साथ करार किया है।

स्पाइस जेट के अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया,"पहले ही दिन हमने करीब 1,000 पालिसियां बेचीं।"

स्पाइस जेट अपने 18 विमानों के बेड़े से प्रतिदिन 18 स्थानों के लिए करीब 100 उड़ानें संचालित करता है। डेक्कन एयर के अध्यक्ष राम्की सुंदरम ने भी इससे सहमति प्रकट करते हुए कहा कि यात्रियों में इसके प्रति अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया है।

यात्री बीमा की सुविधा यात्रा.काम और मेक माई ट्रिप डाट.काम जैसी वेबसाइटों के आलावा इन एयरलाइनों की वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+