जापान का विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड एक खरब डालर
टोक्यो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च में रिकार्ड एक खरब डालर तक पहुंच गया है।
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की। जापान का विदेशी मुद्रा भंडार अब चीन के (1.53 खरब डालर) के बाद दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर रूस है जिसका विदेशी मुद्रा भंडार 465.2 अरब डालर है।
जापान के विदेशी मुद्रा भंडार में हुई वृद्धि का प्रमुख कारण अमेरिका और अन्य विदेशी कोषों में निवेशों तथा जमा पर प्राप्त ब्याज के कारण हुई है।
डालर की तुलना में यूरो मुद्रा के मूल्य में हुई वृद्धि के कारण यूरो आधारित परिसम्पत्तियों के मूल्यों में हुई वृद्धि ने भी इसमें काफी योगदान दिया है।
जापान के विदेशी मुद्रा भंडार का कुल 6.41 अरब डालर विदेशों के केंद्रीय बैंकों और अंतर्राष्ट्रीय बैंकों में जमा है। जापान के बैंकों में 26.02 अरब डालर की रकम जमा है। जापान के विदेशी मुद्रा भंडार में से 88.28 अरब डालर की राशि विदेशी वित्तीय संस्थाओं में निवेशित है। जापान का स्वर्ण रिजर्व 22.97 अरब डालर के बराबर है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में जापान का सुरक्षित कोष 1.4 अरब डालर है और विशेष आहरण अधिकार (स्पेशल ड्राईंग राइट) 3.18 अरब डालर उसके पास हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।