बिहार में कई स्कूलों को छत नसीब होगा

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने, मध्यान्ह भोजन में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना लागू की गई है। योजना का उद्देश्य है 'कमरा नहीं विद्यालय बने'। इस योजना से विद्यालयों की बुनियादी संरचना का विकास तथा प्रत्येक विद्यालय को पूर्ण शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित करना है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न स्कूलों में चालीस हजार कमरों का निर्माण किया जाएगा । इसके अतिरिक्त 20 हजार स्कूलों के खेल मैदानों को भी विकसित करने की योजना है। प्रत्येक स्कूल में प्रतिवर्ष छात्रों को साल में एक बार परिभम्रण भी कराया जाएगा।

इस वित्तीय वर्ष में 9783 मध्य विद्यालय के छात्रा-छात्रायें पर्यटक स्थल का भी लुत्फ उठायेंगे। सरकार की इस योजना से स्कूलों में कक्षाओं के लिए कमरों के संकट से निजात मिलेगी और खुले आसमान के नीचे पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ने के लिए छत नसीब होगा ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+