महंगाई पर होगा शीघ्र नियंत्रण : नारायणसामी

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। नवनियुक्त योजना राज्य मंत्री वी. नारायणसामी ने कहा है कि देश में बढ़ती हुई कीमतों पर शीघ्र काबू पा लिया जाएगा। इसके साथ ही मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार सभी राज्यों से बात करेगी।

नारायणसामी ने आज कहा, "केंद्र सरकार ने अपना काम बखूबी किया है और अगले कुछ दिनों में मुद्रा स्फीति की स्थिति सुधर जाएगी।"

पांडिचेरी से राज्य सभा सदस्य 61 वर्षीय नारायणसामी को संसदीय मामलों का राज्य मंत्री भी बनाया गया है। उन्होंने योजना आयोग के मुख्यालय 'योजना भवन' में एम.वी. राजशेखरन की जगह ली है।

उन्होंने कहा, "केंद्र और राज्य सरकारें दोनों को साथ-साथ काम करना पड़ेगा। केंद्र ने गेहूं, चावल और किरोसीन राज्यों में भेज दिया है। अब राज्य सरकारों की जिम्मेदारी बनती है कि इनका वितरण ठीक से कराएं।"

गौरतलब है कि नारायणसामी का वक्तव्य 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रा स्फीति के पिछले तीन वर्षो में रिकार्ड 7 प्रतिशत तक चले जाने के बाद आया है। इसके पहले के सप्ताह में यह 6.68 प्रतिशत था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+