निजी कारोबारियों को गेहूं बेचे जाने पर प्रतिबंध नहीं : पवार
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि निजी कारोबारियों को गेहूं बेचे जाने पर सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद आज पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जहां प्रतिबंध लगाया गया है। कृपया उस आदेश की प्रति मुझे दिखाइए।"
पवार ने पत्रकारों से कहा कि निजी कारोबारियों को गेहूं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी खबरें झूठी हैं।
पवार ने कहा, "हमें खबर मिली है कि कुछ निजी कारोबारी गांव में जाकर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से 5-10 रुपये अधिक गेहूं की कीमत देने का पेशकश कर रहे हैं। ऐसा केवल कर से बचने के लिए किया जा रहा है। इससे राज्य सरकारों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। राज्य सरकारों को इसके खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।"
गौरतलब है कि सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस वर्ष 1,000 रुपये प्रति क्विं टल तय किया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि निजी कारोबारी 1,100-1,500 रुपये प्रति क्विं टल भाव दे रहे हैं।
पवार ने कहा कि इस वर्ष वह गेहूं का आयात नहीं करना चाहते। पिछले वर्ष इसलिए ऐसा किया गया था क्योकि गेहूं के भंडार में कमी आ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications