कजाक नेताओं के साथ अंसारी की ऊर्जा पर बातचीत

अस्ताना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को अपनी एक सप्ताह की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में कजाकिस्तान के नेताओं से ऊर्जा एवं व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत की।

अस्ताना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सोमवार को अपनी एक सप्ताह की विदेश यात्रा के दूसरे चरण में कजाकिस्तान के नेताओं से ऊर्जा एवं व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत की।

कजाक सीनेट के अध्यक्ष कासिम-जोमार्त तोकायेव के साथ बैठक के बाद उपराष्ट्रपति ने कहा, "हमने व्यापार में वृद्धि और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों और विशेषकर हाइड्रोकार्बन क्षेत्र पर बातचीत की।"

इस अवसर पर तोकायेव ने कहा, "हमें व्यापार एवं वाणिज्य को विकसित करने के लिए एक सहयोग समूह की स्थापना करनी होगी।" उन्होंने भारत और कजाकिस्तान को 'भरोसेमंद साझीदार' बताया।

कजाक सीनेट के अध्यक्ष ने संयुक्त राष्ट्र की विस्तारित सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के प्रयास का भी समर्थन किया।

उपराष्ट्रपति के तौर पर अपनी पहली विदेश यात्रा पर कजाक नेता से मुलाकात के बाद हामिद अंसारी ने कहा, "यह प्रसन्नता की बात है कि वर्ष 2002 में 6 करोड़ डालर से व्यापार बढ़ कर 2007 में 19.6 करोड़ डालर तक जा पहुंचा है।"

उन्होंने कहा, "भारत और कजाकिस्तान ने बेशक हाल के वर्षो में तेजी से विकास किया है लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अनेक अवसर उपलब्ध हैं जिनका लाभ उठाया जाना चाहिए।"

गौरतलब है कि भारत-अमेरिकी असैनिक परमाणु संधि के अधर में लटकने के बाद भारत अपार तेल भंडार वाले मध्य एशियाई देशों के साथ संबंध पुख्ता करने के प्रयास कर रहा है।

कजाकिस्तान की यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री करीम के. मासिमोव से और मंगलवार को राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव से भी मिलेंगे।

इससे पूर्व रविवार को उपराष्ट्रपति तुर्कमेनिस्तान की यात्रा पर थे जहां भारत और तुर्कमेनिस्तान ने ऊर्जा क्षेत्र में एक आपसी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+