नेपाल के राजनीतिज्ञों को डिजाइन किए हुए परिधान पहनने की सलाह
काठमांडू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की निगाहें नेपाल में होने वाले ऐतिहासिक चुनावों पर लगी हुई हैं। ऐसे में नेपाल के परिधान डिजाइनरों ने नेपाल के राजनीतिज्ञों को आकर्षक परिधान पहनने की सलाह दी है।
काठमांडू में फैशन इंस्टीट्यूट चलाने वाली शैलजा अधिकारी और कपड़ों का बुटिक चलाने वाली मेहर बाजरेचार्या ने राजनीतिज्ञों को सलाह दी है कि वे अपने परिधानों में कुछ बदलाव लाएं और नए वस्त्रों को शामिल करें।
गौरतलब है कि माओवादियों के दस साल के संघर्ष में नेपाल की राजशाही को उखाड़ फेंकने के बाद अब दुनिया भर की आंखें नेपाल के चुनाव पर लगी हुई हैं।
नेपाल में सभी राजनीतिज्ञ अपने-अपने अंदाज में परिधान पहनते है। नेपाल में कोई राजनीतिज्ञ अपनी मूंछों से जाना जाता है तो कोई पैंट-शर्ट के लिए और कई ऐसे हैं जो नेपाल की पारंपरिक परिधान में दिखते हैं। ड्रेस डिजाइनरों ने राजनीतिज्ञों को ऐसे परिधानों को पहनने की सलाह दे रहे हैं जिससे नेपाल की गरिमा बढ़ सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications