झारखंड में जन वितरण प्रणाली ऑनलाइन हुई
रांची, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अनाज के बारे में शीघ्र ऑनलाइन सूचना उपलब्ध करवाई जाएगी।
राज्य के सूचना एवं तकनीकी सचिव आर. एस. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "हमने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से पीडीएस दुकानों तक पहुंचने वाली जरूरी वस्तुओं के बारे में एक वेब-आधारित सॉफ्टवेयर विकसित किया है।"
उन्होंने कहा कि इस सुविधा की शुरुआत उपभोक्ताओं द्वारा पीडीएस दुकानों पर अनाज की अनुपलब्धता संबंधी शिकायत को देखते हुए की गई है।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट से सूचना मिलेगी कि किसी विशेष दुकान ने राशन कितनी मात्रा में उठाया है।
वेबसाइट में जरूरी वस्तुओं के थोक एवं खुदरा मूल्य, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की जानकारी और जिले एवं ब्लॉक स्तर पर भिन्न श्रेणियों के परिवारों से संबंधी सूचना भी उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त वेबसाइट पर पीडीएस से संबंधित भिन्न धाराओं, नियमों एवं सूचनाओं और नाम और पते के साथ राशन कार्डो की सूचना भी उपलब्ध रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications