सिमी ने बदल कर सिम किया अपना नाम (लीड)

भोपाल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) ने अपना नाम बदल कर स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट (सिम) कर लिया है। इस बात का खुलासा मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पकडे गए तीन सिमी सदस्यों ने किया हैं।

इंदौर और धार में सिमी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद चल रही पूछताछ में उनके तार राजगढ़ से जुड़े होने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर पुलिस ने राजगढ़ के नरसिंहगढ़ से मोहम्मद फैजल, मोहम्मद इमरान और शाकिर को रविवार को गिरफ्तार किया था। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक डी़ क़े आर्या ने आईएएनएस को बताया कि इस संगठन ने अपना नाम अब सिमी से सिम कर लिया है। इस बात की तस्दीक गिरफ्तार सिमी कार्यकर्ता और उनके पास से मिले दस्तावेज करते हैं।

सिमी पिछले चार दशक से देश में अपनी जडें फैलाए हुए हैं। 1978 में इस संगठन की स्थापना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुई थी। तब यह संगठन इस्लाम के प्रति जाग्रति लाने का काम करता था। 1993 में पहली बार इस संगठन की देश विरोधी गतिविधियां सामने आई और 2002 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

मार्च माह में इंदौर में सिमी के सफदर नागौरी सहित तेरह लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नींद उड गई थी। उसके बाद हुई कई और गिरफ्तारियों ने अनेक राज खोले हैं। सिमी का नाम बदलने का खुलासा राजगढ़ से हुआ हैं। जानकार मानते हैं कि सिमी अब अपना विस्तार करने की तैयारी में हैं और वह उसे पूरी दुनिया में फैलाना चाहता हैं इसीलिए उसने अपने नाम के आगे जुडे इंडिया को हटा दिया हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+