सोमालिया में 30 बंधकों की रिहाई के लिए प्रयास जारी

सना, (यमन) 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमालियाई समुद्री डाकुओं द्वारा बंधक बनाए गए एक जहाज के चालक दल के 30 सदस्यों की रिहाई के लिए फ्रांसीसी सरकार प्रयास कर रही है। बंधक बनाए गए लोगों में अधिकतर फ्रांसीसी हैं।

फ्रांस के विदेश मंत्री बर्नाड कोचर ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा कि अपहर्ताओं से संपर्क किया गया है लेकिन मामले में अधिक समय लग सकता है।

कोचर ने उस धनराशि का खुलासा नहीं किया जो चालक दल के 22 फ्रांसीसी और 10 यूक्रेनी सदस्यों को मुक्त कराने के लिए दी जाने वाली है।

पर्यटक जहाज 'द पोनैंट' तेल भरवाने के लिए गुरुवार को सोमालिया के बंदरगाह पर रुका था। वहां से इसे यमन के बंदरगाह अदन जाना था। सोमालिया के तट से निकलते ही वहां के समुद्री डाकुओं ने इस जहाज पर कब्जा कर लिया।

सोमालिया में 1991 से जारी गृहयुद्ध के कारण वहां का समुद्री क्षेत्र नौपरिवहन के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने एशिया और यूरोप को जोड़ने वाले प्रमुख व्यावसायिक मार्ग अदन की खाड़ी तक में जहाजों को अपना शिकार बनाया है।

अंतर्राष्ट्रीय जहाजरानी ब्यूरो ने जलयानों को सोमालिया के बंदरगाहों पर नहीं जाने और सोमालिया के तट से 200 समुद्री मील की दूरी से गुजरने की सलाह दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+