मैं होता तो कंधार न होता : शाहनवाज

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। 'कंधार प्रकरण' को लेकर चल रहे मौजूदा विवाद में अब पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री शाहनवाज हुसैन भी कूद पड़े हैं। उनका दावा है कि यदि उस वक्त वह देश के नागरिक उड्डयन मंत्री होते, तो 'कंधार' नहीं हुआ होता।

आईएएनएस से खास बातचीत में शाहनवाज ने कहा, "अमेरिका में हुई 9/11 की घटना के बाद मैं देश का नागरिक उड्डयन मंत्री बना। उस वक्त अमेरिका के बाद भारत आतंकवादियों की सूची में पहला निशाने था।"

लेकिन हम 'ओवर एलर्ट' रहा करते थे। इसलिए उस वक्त कोई बड़ी घटना नहीं हुई।"

उल्लेखनीय है कि जिस समय कंधार प्रकरण हुआ उस समय जनता दल युनाइटेड के मौजूदा अध्यक्ष शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री थे। जदयू अभी भी भाजपा की सबसे प्रमुख सहयोगी दल है।

शाहनवाज के इस दावे के बारे में जब शरद यादव से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से स्पष्ट इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+