पाकिस्तान से सीमेंट के आयात में हो सकता है इजाफा
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में पाकिस्तान से सीमेंट का आयात बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। घरेलू कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पड़ोसी देशों में सीमेंट के अतिरिक्त उत्पाद के मद्देनजर ऐसा किया जा सकता है।
औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन विभाग के सचिव अजय शंकर ने बताया, "हम उत्तर-पूर्वी सीमा के रास्ते पाकिस्तान से सीमेंट का आयात बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं।"
इस्पात और सीमेंट जैसे कमोडिटी की बढ़ती घरेलू कीमतों के बारे में उन्होंने कहा, "हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। क्षमता विस्तार का काम किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि इस वर्ष मांग और आपूर्ति का संतुलन बना रहेगा।"
उन्होंने बताया कि अगले चार वर्ष के दौरान सीमेंट उत्पादन क्षमता 11.8 करोड़ टन बढ़ाकर 29.8 करोड़ टन करने की योजना है।
उन्होंने बताया कि सरकारी कंपनियों को लगभग 100,000 टन कमोडिटी के आयात करने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications