भारत-बांग्लादेश रेल सेवा समझौता मंगलवार को
ढाका, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और बांग्लादेश के बीच 14 अप्रैल से शुरू होने वाली मैत्री एक्सप्रेस रेल सेवा के लिए मंगलवार को समझौता हो जाएगा।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने बताया कि रविवार को इस समझौता का औपचारिक अनुमोदन सलाहकार परिषद के एक विशेष सम्मेलन में मुख्य सलाहकार अध्यक्ष फखरूद्दीन अहमद ने किया।
मैत्री एक्सप्रेस रेल सेवा ढाका से कोलकाता के बीच चलेगी। यह रेल सेवा भारत और बांग्लादेश के बीच कड़वाहटों को कम करने में मददगार साबित होगी।
भारतीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव 14 अप्रैल को कोलकाता से झंडा दिखाकर औपचारिक शुरुआत करेंगे।
दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दो दिन की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सारी रेल सेवाओं की जानकारी दी है।
गौरतलब है कि कोलकाता और ढाका से दोनों ट्रेन एक ही समय शनिवार को चलेंगी और वापसी रविवार को करेंगी।
उल्लेखनीय है कि यह मैत्री रेल सेवा भारत और बांग्लादेश के बीच 538 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications