उप्र में महंगाई के खिलाफ फूटा भाजपा का आक्रोश

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने आज राजधानी लखनऊ में पदयात्रा निकालकर महंगाई के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने कहा, "केंद्र सरकार ने अगर जल्द ही बढ़ती महंगाई को काबू में नहीं किया तो भाजपा जन आंदोलन छेड़ देगी। इस सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उसे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।"

सोमवार को महंगाई के खिलाफ भाजपा नेताओं ने पार्टी के नगर कार्यालय से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान नेताओं ने राज्यपाल को प्रेषित विज्ञापन जिलाधिकारी चंद्रभानु को सौंपा।

उधर लखनऊ भाजपा महानगर के महामंत्री राजीव मिश्रा ने कहा कि आज पार्टी ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकाली है। कल पार्टी के युवा मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुतले फूंके जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+