सेंसेक्स ने लगाया फिर से जोर (लीड)

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एशियाई पूंजी बाजार की तर्ज पर देश के प्रमुख शेयर बाजार सप्ताहांत आई मंदी से उबरते हुए सोमवार को तेजी से बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, बैंकिंग, तेल और औषधीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली दर्ज की गई जबकि पूंजीगत वस्तुओं से संबंधित कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाब रहा।

दिन भर के कारोबार के दौरान कुल 1,574 शेयरों के भाव चढ़े। कुल 1,116 शेयरोंे के भाव गिरे। कुल 381 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया। यूरोपीय पूंजी बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई। मुंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 15,390.15 के स्तर पर खुला और 15,851.88 की ऊंचाई को छूते हुए अंतत: 413.96 अंक यानी 2.70 फीसदी चढ़कर 15,757.08 के स्तर पर बंद हुआ।

राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी आज 4,631.35 के स्तर पर खुला और 4,798.55 के उच्चतम स्तर से गुजरते हुए अंतत: 114.20 अंक यानी 2.64 फीसदी की तेजी से 4,761.20 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक में भी आज तगड़ी बढ़त देखने को मिली। मिडकैप सूचकांक जहां 81.87 अंक यानी 1.31 फीसदी मजबूत होकर 6,344.72 के स्तर पर बंद हुआ वहीं, स्मालकैप सूचकांक 62.95 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 7,777.94 के स्तर पर बंद हुआ।

दिन के कोराबार के दौरान आज बीएसई में जिन कंपनियों के शेयर के भाव चढ़े उनमें प्रमुख हैं: आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, एसबीआई वहीं, मारुति, भेल और एबीबी के शेयरों के भाव गिरे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+