तेल व तिलहन वायदा में भारी गिरावट

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में आए तेजी के विपरीत घरेलू तेल व तिलहन वायदा गिरकर बंद हुए। महंगाई दर में अप्रत्याशित वृद्धि के मद्देनजर हुई भारी बिकवाली घरेलू तेल व तिलहन वायदा में नरमी के लिए जिम्मेदार रहा।

मलेशिया के वायदा बाजार (बीएमडी) में आज क्रूड पाम तेल (सीपीओ) जून वायदा 85 मलेशियन रिंगिट चढ़कर 3,382 मलेशियन रिंगिट प्रति टन बंद हुआ। घरेलू वायदा बाजार बंद होने के समय शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड (सीबोट) के इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग में सोया तेल मई वायदा 38 अंक ऊपर था।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन मई वायदा 22 रुपये गिरकर 2,095.00 रुपये प्रति 100 किलो बंद हुआ। सोया तेल अप्रैल वायदा एनसीडीईएक्स में 5.85 रुपये कमजोर होकर 562.45 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ जबकि समान अवधि का सोया तेल वायदा इंदौर स्थित नेशनल बोर्ड आफ ट्रेड (एनबीओटी) में 7.10 रुपये कमजोर होकर 562.50 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ। एमसीएक्स में दिन के कारोबार की समाप्ति पर समान अवधि का सोया तेल वायदा 6.85 रुपये की नरमी से 562.60 रुपये प्रति 10 किलो बंद हुआ।

एनसरडीईएक्स में सरसों सीड मई वायदा 13.55 रुपये टूटकर 519.00 प्रति 20 किलो बंद हुआ जबकि समान अवधि का सरसों सीड वायदा सिरसा और हापुड़ में क्रमश: 9.30 और 8.00 रुपये टूटकर 483.50 और 545.70 रुपये प्रति 20 किलो बंद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+