मॉरिशस की कंपनी देगी बिहार के 500 बेरोजगारों को रोजगार

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मॉरिशस की एक कम्पनी 'फिल्कन कावरा लिमिटेड' ने बिहार सरकार को राज्य के आईटीआई प्रशिक्षित 500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव भेजा है। ये नियुक्तियां दो चरणों में होगी। पहले चरण में 250 आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त किया जाएगा ।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्द्र राम गुलाम की बिहार यात्रा के एक माह बाद ही वहां की कंपनी ने यह प्रस्ताव भेजा है। यही वजह है कि इसे गुलाम की यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि राम गुलाम के लिए वह काफी भावुक भरा क्षण था जब वह अपनी मातृभूमि पर कदम रख रहे थे। उस दौरान उन्होंने पटना में अपने पिता और मॉरिशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रमा गुलाम की मूर्ति का भी अनावरण किया था। फिलहाल मॉरिशस कुशल मजदूरों का अभाव झेल रहा है।

इस प्रस्ताव के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रम विभाग के अधिकारियों की एक बैठक भी बुलानी पड़ी। श्री मोदी का कहना है कि ऐसे प्रस्तावों से रोजगार बढ़ाने के साथ-साथ बिहार और मॉरिशस के बीच आत्मीय संबंधों को भी मजबूत बनाया जा सकेगा ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+