आडवाणी-राजनाथ करेंगे शहीद धूलि कलश का वितरण

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मंगलवार को दिल्ली के लालकिला स्थित परेड मैदान में अपनी पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को शहीद धुलि कलश भेंट करेंगे।

1857 के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के मकसद से शहीद मंगल पांडेय की पुण्य तिथि पर भाजपा द्वारा आयोजित 'नमन 1857' कार्यक्रम को पार्टी के दोनों बड़े नेता संबोधित भी करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता शाम चार बजे पार्टी मुख्यालय से 1857 सुसज्जित मोटरसाइकिलों पर सुवार होकर निकलेंगे। यह टोली परेड मैदान पहुंचेगी और बाद में जनसभा के रूप में तब्दील हो जायेगी।

भाजयुमो ने 1857 की क्रांति के विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सतीश कुमार पांडा, राजस्थान के फूलचंद नागर और गोवा की सोनल चक्रवर्ती को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+