बच्चों के मस्तिष्क पक्षाघात का इलाज संभव
सिडनी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जन्म के दौरान आक्सीजन की कमी से जो बच्चे मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित हो जाते हैं उनके लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी है।
यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
ओटागो विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दो प्रकार के व्यायाम से बच्चों के मृत मस्तिष्क के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं को क्रियाशील बनाया जा सकता है।
गौरतलब है कि विकासशील देशों में जन्म के समय आक्सीजन की कमी से एक हजार में से छह बच्चे मस्तिष्क पक्षाघात से पीड़ित हो जाते हैं।
अभी तक के उपचार मस्तिष्क की कोशिकाओं को ठीक करने में बहुत अधिक सफल साबित नहीं हुए हैं। लेकिन इस नए व्यायाम के माध्यम से उपचार की संभावना दिखाई दे रही है।
'ब्रेन पैथोलॉजी' के ताजा अंक में प्रकाशित हुए इस शोध से जुड़ी वैज्ञानिक डोर्थी ओरशोट ने बताया, "इन दो व्यायामों की मदद से मस्तिष्क की मृत कोशिकाओं को फिर से गतिशील बनाया जा सकेगा। रोगियों में हुए सुधार को देखकर हम बहुत आशान्वित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications