बीजिंग ओलंपिक : पेरिस में कुछ देर के लिए मंद पड़ी मशाल

पेरिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार को चीन विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा पहुंचाई गई अड़चनों के बाद ओलंपिक मशाल की लपट कुछ देर को मंद पड़ गई थी।

पुलिस के बयान में इस घटना को 'तकनीकी कारण' बताया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के एक प्रवक्ता ने घटना पर कोई भी टिप्पणी देने से इंकार करते हुए कहा है, "मशाल खेलों की बीजिंग आयोजन समिति और स्थानीय ओलंपिक समिति की जिम्मेदारी होती है।"

घटना तब हुई जब 400 मीटर बाधा दौड़ के विजेता स्टीफेन डियाग्ना एफिल टॉवर से पहले चरण की दौड़ के लिए निकले थे।

इसके बाद पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

चीन विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

खबरों के अनुसार करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को जमीन, वायु और सीन नदी में तैनात किया गया था जबकि मशाल को पैदल, मोटरसाइकिल सवार, रोलर ब्लेड और कारों पर तैनात 400 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ले जाया गया।

पुलिस को दो बार मशाल दौड़ का स्थान बदलना पड़ा और उसे कुछ स्थानों पर एक बस में भी सुरक्षित ले जाना पड़ा था।

अनेक तिब्बत समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मशाल दौड़ के 28 किलोमीटर के मार्ग में बाधाएं खड़ी की।

उधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और विदेश मंत्री बर्नार्ड काउचनर ने कहा है कि ओलंपिक उद्घाटन समारोह के बहिष्कार के मसले पर 'सब विकल्प खुले हैं।'

गौरतलब है कि फ्रांस में रहने वाले तिब्बतियों ने चीन द्वारा तिब्बत में आजादी की मांग कर रहे तिब्बतियों का दमन करने के विरोध में 'नागरिक सौहार्द्र दिवस' मनाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+