श्रीलंका में लिट्टे अड्डे पर सेना का हवाई हमला
कोलंबो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के वानी स्थित 'ब्लैक टाइगर्स' के संदिग्ध अड्डे पर सोमवार को सेना ने हवाई हमले किए।
कोलंबो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के वानी स्थित 'ब्लैक टाइगर्स' के संदिग्ध अड्डे पर सोमवार को सेना ने हवाई हमले किए।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार लिट्टे के वानी स्थित संदिग्ध अड्डे के बारे में खुफिया सूचनाओं के आधार पर सेना ने सुपरसोनिक लड़ाकू विमान से सोमवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर हमला किया।
वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर एंडी विजीसूर्या ने कहा, "पायलट ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है।" इस हमले में लिट्टे विद्रोहियों के हताहत होने के जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
गौरतलब है कि लिट्टे के आत्मघाती हमलावरों को 'ब्लैक टाइगर्स' कहा जाता है। वायुसेना जाफना क्षेत्र में भी लिट्टे के अड्डों पर निशाना साधे हुए है। रूस निर्मित हेलिकॉप्टर द्वारा इन इलाकों में गश्ती लगाया जा रहा है।
राजधानी कोलंबो के समीप वेलिवोरिया शहर में रविवार सुबह लिट्टे के संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में श्रीलंका के राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।
पश्चिमी प्रांत गामपाहा जिले के वेलिवोरिया शहर में 'हिंदू-सिन्हाला उत्सव' के दौरान मैराथन दौड़ शुरू करने से पहले यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में 90 से अधिक लोगों के घायल होने के पुष्टि हुई थी।
सूत्रों के अनुसार फर्नाडोपुल्ले का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। रविवार को हुए आत्मघाती हमले के संबंध में लिट्टे ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications