किडनी सरगना का आशियाना बिकेगा

ब्रेमटन स्थित पाली ड्राइव में अमित कुमार का चार कमरों वाला घर एक बार फिर बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इससे पहले छह मार्च को भी घर की बिक्री को लेकर ऑन लाइन कार्रवाई प्रारंभ हुई थी लेकिन चार दिनों के अंदर ही इसे वापस ले लिया गया था।
इस बार विगत 27 मार्च से अमित कुमार के इस आशियाने को बेचने की कवायद तेज हो गई है। इस चार कमरे वाले घर का मूल्य 634,900 डालर रखा गया है।
मकान को अमित कुमार ने फरवरी 2007 में 610,000 डालर में खरीदा था। इसके लिए उसने 150,000 डालर नगद अदा किए थे और शेष बैंक द्वारा दिया गया था। इस घर में अमित कुमार की पत्नी पूनम और उसके दो बेटे रहते थे।
गौरतलब है कि सात फरवरी को अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद से ही पूनम और दोनों बेटे यहां से चले गए। फिलहाल इन तीनों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
ऑनलाइन विज्ञापन के अनुसार खरीददार को अपना वित्तीय समझौता करना होगा। विज्ञापन के अनुसार खरीददारी की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।


Click it and Unblock the Notifications