चुनाव पूर्व बढ़ेगी राजग घटक दलों की संख्या : राजनाथ

लखनऊ , 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की संख्या बढ़ेगी और इस संबंध में कई दलों से बात चल रही है।

महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पर बरसते हुए राजनाथ सिंह ने इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने किसानों की बदहाली पर चिंता जाहिर करते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस पर चर्चा कराने और किसानों की दशा सुधारने के लिए दस वर्षीय कार्य योजना बनाने और इसे लागू करने की मांग की।

प्रदेश में लोकसभा की दो और विधानसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के प्रचार के लिए आज शाम लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस, सपा और बसपा को छोड़कर अन्य कोई भी दल राजग में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई दलों से बात चल रही है और कुछ दल लोकसभा चुनाव से पहले और कुछ चुनाव के बाद राजग में शामिल होंगे।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बसपा के साथ तो गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती सरकार ने बुन्देलखण्ड में भुखमरी से मरने वाले किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि भाजपा शासित राज्यों में सरकारों ने गरीबों को सस्ता राशन उपलब्ध कराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+