आईओसी अध्यक्ष तिब्बत और हिंसा के मुद्दे पर चितित
बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के अध्यक्ष जैक्स रोगे ने सोमवार को कहा कि वह चीन के तिब्बती इलाकों और ओलंपिक मशाल दौड़ के दौरान तिब्बती आजादी के समर्थकों द्वारा की जाने वाली हिंसा को लेकर चिंतित हैं।
एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमेटीज़ (एएनओसी) की बीजिंग में शुरू हुई बैठक के दौरान उन्होंने कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और तिब्बत के हालात को लेकर बहुत परेशान हूं।"
उन्होंने कहा, "मशाल दौड़ को निशाना बनाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को तिब्बत मसले के जल्द और शांतिमय हल की आशा है।"
रोगे के अनुसार यह विरोध करने वाले मशाल दौड़ और ओलंपिक खेलों के महत्व को नहीं समझ रहे। उन्होंने ओलंपिक मुहिम की एकता पर जोर दिया और कहा कि उसके आम बहिष्कार का कोई मसौदा नहीं है।
रोगे ने कहा, "हमें अपनी परेशानियों को भूल कर ओलंपिक मुहिम की एकता की जरूरत है। हमारी जिम्मेदारी है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल दिखाने का मौका दें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications