खान पर से प्रतिबंध उठा सकता है पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने आज संकेत दिया कि परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान पर से प्रतिबंध उठाया जा सकता है।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने निजी टीवी चैनल 'डान' को बताया कि वह खान की गतिविधियों को रोकने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खान सम्मानित पाकिस्तानी हैं।

चीनी समाचार एजेंसी के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि खान राष्ट्रीय नायक हैं और उन्हें किसी भी स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के हाथों में नहीं सौंपा जा सकता है।

पाकिस्तान में परमाणु कार्यक्रम के जनक खान को 2004 से घर में नजरबंद कर दिया गया। नजरबंदी के पहले उन्होंने पाकिस्तान के बाहर अवैध रूप से परमाणु तकनीकी बेचना स्वीकार किया था।

हाल ही में खान ने पाकिस्तान के उर्दू अखबार 'नवा-ए-वक्त' को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें अवैध रूप से बंदी बनाया गया है। साक्षात्कार में उन्होंने उम्मीद जताई थी कि देश की नई सरकार जल्द ही उन पर लगे प्रतिबंधों को उठा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+