चिरंजीव फैन क्लब में शामिल होना चाहती है भाजपा
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश में यूं तो विधानसभा चुनाव होने में अभी साल भर बचे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से वहां चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और दक्षिण का अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले चिरंजीव की जल्द ही लांच होने वाली नई पार्टी की ओर भाजपा टकटकी लगाये बैठी है।

भाजपा के एक वरिष्ठ केंद्रीय पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि आंध्रप्रदेश के हर गांव व शहर में चिरंजीव फैन क्लब चलते हैं। ऐसे में यदि उनकी पार्टी अस्तित्व में आती है तो कई राजनीतिक दल उनसे जुड़ना चाहेंगे।
उन्होंने बताया कि चिरंजीव की पार्टी सूबे की राजनीति में जो खाली स्थान है उसे भरने का काम करेगी। वैसे भी चिरंजीव ने साफ कर दिया है कि वह न तो कांग्रेस और ना ही टीडीपी के साथ जायेंगे।
ऐसे में भाजपा व अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर वह यदि तीसरा विकल्प तैयार करने का प्रयास करेंगे तो सूबे की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।
बहरहाल, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) का साथ चाहता है जबकि वहां की प्रदेश इकाई केंद्र की इस भावना से इत्तेफाक नहीं रखती।
प्रदेश भाजपा चिरंजीव की पार्टी के साथ मिलकर आंध्रप्रदेश में गैर-कांग्रेस और गैर-टीडीपी तीसरा विकल्प तैयार करने की कोशिशों में जुटी है। पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं ने इस संबंध में प्रयास भी प्रारंभ कर दिए हैं।
आईएएनएस से एक खास बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्रात्रेय ने बताया कि राज्य में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है लेकिन यह टीडीपी के पक्ष में भी नहीं है। उन्होंने कहा, "चिरंजीव की पार्टी के आ जाने से कांग्रेस और टीडीपी को ही नुकसान होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**

Click it and Unblock the Notifications