बर्ड फ्लू प्रभावित त्रिपुरा में पक्षियों को मारने का काम मंगलवार से

अगरतल्ला, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में बर्ड फ्लू फैलने की रिपोर्ट के बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों को सतर्क कर दिया गया है। त्रिपुरा में 20 हजार पक्षियों को मारने का काम मंगलवार से शुरू किया जाएगा।

कृषि एवं पशु संसाधन विकास (एआरडी) के निदेशक असीम राय बर्मन के नेतृत्व में शीर्ष अधिकारियों और विशेषज्ञों का एक दल त्रिपुरा के बर्ड फ्लू प्रभावित गांव में पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि वहां 20 हजार पक्षियों को मारने के लिए 100 कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। राय के मुताबिक बर्ड फ्लू प्रभावित मोहनपुर गांव के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानों पर पक्षियों को मारने का काम शुरू किया जाएगा।

त्रिपुरा के एआरडी मंत्री अघोरी दीबारमा ने बताया कि भोपाल स्थित उच्च सुरक्षा पशुरोग लेबोरेट्री (एचएसएडीएल) से राज्य में बर्ड फ्लू फैलने की रिपोर्ट मिली है।

दीबारमा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि धलाई जिले के मोहनपुर गांव में बर्ड फ्लू की सूचना मिली है। इसके बाद एवियन इनफ्लूएंजा वायरस को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दो हफ्तों में त्रिपुरा में 3 हजार से अधिक मुर्गियों, कौवों, बत्तखों और अन्य पक्षियों की मौत हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+