सामाजिक स्तर प्रेरित करता है नशे को

न्यूयार्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आत्मविश्वास की कमी और निम्न सामाजिक स्तर लोगों को नशे के लिए प्रेरित करता है। बंदरों पर किए गए एक नये अध्ययन में यह बात सामने आई है।

'वेक फॉरेस्ट' विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने सिमिनियंस बंदरों पर किए गए अध्ययन में पाया कि निम्न सामाजिक स्तर उन्हें नशे के लिए प्रेरित करता है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो प्रबल बंदर होते हैं उनमे नशे की प्रवृत्ति कम देखी गई है।

अध्ययन के निष्कर्ष रविवार को सैन डियागो में एक बायोलॉजिकल सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।

पुरुष साइनोमॉल्जस बंदरों पर किए गए अध्ययन में देखा गया कि जो प्रभुत्ववादी बंदर हैं उसका समाज पर नियंत्रण रहता है और वह अन्य बंदरों को अपने तरीके से संचालित करते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने चार प्रभुत्ववादी सिमिनियंस बंदरों और चार निम्न स्तर वाले बंदरों को उनके स्थान से दूसरे अपरिचित जगह पर रखा।

अध्ययन में देखा गया कि प्रभुत्ववादी बंदर उस जगह पर भी उतने ही क्रियाशील दिखे जितने की अपने गृह स्थान पर, जबकि निम्न स्तर वाले बंदरों में ऐसी क्रियात्मक गतिविधियां नहीं देखी गई।

शोध में पाया गया कि आत्मविश्वास की कमी और निम्न सामाजिक स्तर के कारण बंदर अपने अवसाद को दूर करने के लिए नशे का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे बंदरों में इसकी कमी देखी गई है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इसके निष्कर्ष काफी हद तक मनुष्यों पर भी लागू होते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+