मोबाइल अस्पताल ला रहा ग्रामीण भारत के चेहरे पर मुस्कान
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप अस्पताल जाने में असमर्थ हैं तो कोई बात नहीं। अब 'स्माइल आन ह्वील्स' नामक मोबाइल अस्पताल आपके द्वार तक पहुंच कर आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगा।
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आप अस्पताल जाने में असमर्थ हैं तो कोई बात नहीं। अब 'स्माइल आन ह्वील्स' नामक मोबाइल अस्पताल आपके द्वार तक पहुंच कर आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगा।
मुफ्त प्राथमिक उपचार की सुविधाओं से युक्त यह चलता फिरता अस्पताल देश के पांच राज्यों के ग्रामीण इलाक ों में चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है। अब वह दिल्ली की सड़कों पर अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है।
दिल्ली की एक गैर-सरकारी संस्था स्माइल फाउंडेशन की तरफ से 2006 में शुरू की गई चिकित्सा सेवा 'स्माइल ऑन ह्वील' इस समय भारत के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उतराखंड के लगभग 249 ग्रामीण इलाकों में 750,000 लोगों को मुफ्त सेवाएं प्रदान कर चुका है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच वैन रोजाना पांच राज्यों के दो-तीन गांवों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है और इसी क्रम में वह अगले दिन दूसरे गांवों में अपनी सेवाएं देती है।
स्माइल फाउंडेशन के कार्यकारी समिति के सदस्य शांतनु मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "गांवों में अक्सर अस्पताल बहुत दूरी पर होते हैं। सरकारी अस्पतालों में तो दवाइयों के अभावों के साथ ही कर्मचारी भी नदारद रहते हैं। इसलिए ये गतिशील सुविधा सीधे आपके घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगी।"
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत वे प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं गांवों में जाकर देते हैं विशेषकर महिलाएं को जिन्हें कुछ विशेष चिकित्सीय सुविधा की जरूरत तो होती है लेकिन वह इलाज कराने में असमर्थ रहती हैं।
मिश्रा ने बताया कि वह इस तरह के कार्यक्रम को देश के सभी राज्यों में चलाने की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications