सेंसेक्स में 450 अंकों का उछाल
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आज दोपहर बाद के शुरुआती कारोबार में देश के शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान सेंसेक्स लगभग 450 अंक ऊपर चला गया।
प्रौद्योगिकी, टेलीकॉम, उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), बैंकिंग, तेल, रियल्टी और दवाई कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने विशेष रुचि दिखाई।
आज दोपहर एक बजे मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 446.88 अंक अर्थात 2.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,790 पर चला गया।
उधर, नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 133 अंक अर्थात 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,779.60 पर जा पहुंचा।
इस दौरान 988 कंपनियों के शेयरों को मुनाफा हुआ जबकि 1,549 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। 534 कंपनियों के शेयर ऐसे थे जिनमें कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।
विप्रो, रैनबैक्सी लैब्स, सत्यम और टाटा कम्यूनिकेशन के शेयरों को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ जबकि मारुति, अंबुजा सिमेंट्स, रिलायंस एनर्जी और एबीबी के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान सहना पड़ा।
इस दौरान एशिया के अन्य दूसरे शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications