पुलिस ने बरामद की चोरी के हथियार व गोली-बारुद
नागपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र पुलिस ने दो नक्सलियों द्वारा चोरी किए गए हथियारों व गोला-बारुद की बरामदगी की है। नक्सली से मुखबिर बने दो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध की थी।
गढचिरौली और गोंडिया पुलिस के संयुक्त अभियान में रविवार को दो एके-47 रायफलों, एक हैंड ग्रेनेड और सात मैगजीन की बरामदगी की गई। इसे गढचिरौली जिले के खुरसियापुर गांव में एक स्थान पर जमीन के नीचे दबाकर रखा गया था।
गोंडिया के जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप देशपांडे ने आईएएनएस को आज बताया कि हथियारों और गोली-बारुद की बरामदगी एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस को यह सफलता दो नक्सली भगौड़ों की गिरफ्तारी और उनसे मिले सुराग के आधार पर मिली।
उन्होंने बताया कि इन दो जिलों में हफ्तेभर से चल रहा तलाशी अभियान इन्हीं मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक राजेश प्रधान ने कहा कि दोनों नक्सलियों के पास पुलिस के सामने आत्मसमर्पण के अलावा कोई चारा नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications