घरेलू सर्राफा बाजार में सोना व चांदी चमके
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तर्ज पर घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना व चांदी बढ़कर बंद हुए। डालर में नरमी व कच्चे तेल की कीमतों में तेजी घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।
लंदन हाजिर बाजार में कारोबार के दौरान आज सोना एक सप्ताह के उच्चतम स्तर यानी 915.70 डालर प्रति औंस तक चला गया। वहीं चांदी 17.86 डालर प्रति औंस दर्ज की गई। निवेशकों को फिलहाल इस सप्ताह अमेरिका से जारी होने वाले विभिन्न आर्थिक आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है। तकनीकी विशेषज्ञ सोने में इस सप्ताह के लिए 903 और 948 डालर प्रति औंस का सपरेट और रेजिस्टेंस स्तर मानकर चल रहे हैं।
मुंबई सर्राफा बाजार में आज सोना (995) और (999) 11,860 और 11,930 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी 23, 810 रुपये प्रति किलो बंद हुई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना (995) और (999) 11,950 और 12,025 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए जबकि चांदी 23,700 रुपये प्रति किलो बंद हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications