मनमोहन मंत्रिमंडल में दो युवा मंत्री शामिल (लीड)
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिपरिषद में सात नए चेहरे शामिल किए हैं जिनमें दो युवा सांसद शामिल हैं।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज एक सादे समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के कार्यभार में भी कुछ फेरबदल किए हैं।
पूर्व चुनाव आयुक्त एम. एस. गिल स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री बनाए गए हैं। उन्हें खेल एवं युवा मामलों का विभाग सौंपा गया है।
नए राज्य मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को सूचना प्रौद्योगिकी और जितिन प्रसाद को इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले अखिलेश दास के पास इस्पात मंत्रालय था। वी. नारायणसामी संसदीय मामले और योजना विभाग का कार्य देखेंगे। इससे पहले यह विभाग सुरेश पचौरी के पास था।
इसी तरह दासरी नारायण राव के स्थान पर संतोष बागरोडिया को कोयला मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। रघुनाथ झा को भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय दिया गया है। इससे पूर्व राजद की ही कांति सिंह इस विभाग का कामकाज देख रही थीं। कांति सिंह को अब पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। रामेश्वर उरांव को जनजातीय मामलों का विभाग दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications