चूहों के आतंक से मिजोरम में अकाल की आशंका
आईजोल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्य मिजोरम में चूहों ने धान और सब्जियों के खेतों में उत्पात मचा रखा है। अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों ने इस पर्वतीय सीमावर्ती राज्य को चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में भयंकर अकाल की आशंका है।

राज्य सरकार के कृषि वैज्ञानिक सी. लालनिथंगा ने आईएएनएस को बताया, "मिजोरम के सभी आठ जिलों में असंख्य चूहों ने धान और सब्जियों के खेतों पर धावा बोल दिया है जिससे सभी के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई।"
उन्होंने बताया कि जिस वर्ष बांस में फूल लगते हैं। चूहे उसके प्रोटीन युक्त बीजों को खाकर बड़ी तेजी से बढ़ते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन 'एक्शन ऐड' के विशेषज्ञों की टीम ने अभी हाल ही में मिजोरम का दौरा किया और पाया कि चूहों की फौज ने भारी मात्रा में फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
एक्शन ऐड की रिपोर्ट के अनुसार, "राज्य में हजारों परिवार खाद्यन्न की कमी की समस्या से जूझ रहा है। कुछ परिवार तो एक वक्त की भोजन के लिए भी तरस रहे हैं। चूहे भारी मात्रा में धान की फसलों, बाजरा और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"
राज्य सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद्यन्न की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**