पंजाब व हरियाणा में बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में आज हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
दोनों राज्यों में बीते 48 घंटों में हुई बारिश से अभी तक गेहूं की खड़ी फसल के नुकसान होने की बड़ी रिपोर्ट नहीं मिली है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक यहां पर हुई बारिश का कारण जम्मू कश्मीर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का वायुमंडलीय विक्षोभ हैं।
हरियाणा के कृषि मंत्री हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि बारिश के कारण गेहूं के फसल की कटाई में देरी हो सकती है। उधर, पंजाब के कृषि निदेशक बी. एस. सिद्धू ने भी कहा है कि बारिश से खड़ी फसल को नुकसान होने की बड़ी खबर नहीं मिली है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के चंडीगढ़, अम्बाला, हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी, नारनौल, पंचकूला और कालका में अगले 24 घंटों के अंदर बारिश की संभावना है।
अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, रोपड़ और मोहाली में भी अगले 24 घंटों के दौरान बारिश हो सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।