क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

क्लिंटन दंपत्ति की 10.9 करोड़ डालर की आय में भारतीय का भी योगदान

By Staff
Google Oneindia News

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिल और हिलेरी क्लिंटन ने सन 2000 से 2007 के बीच संयुक्त रूप से 10.9 करोड़ डालर की आय अर्जित की है। इसमें एक भारतीय विनोद गुप्ता द्वारा परामर्श शुल्क के रूप में दी गई विवादित चार लाख डालर की राशि भी शामिल है।

वाशिंगटन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिल और हिलेरी क्लिंटन ने सन 2000 से 2007 के बीच संयुक्त रूप से 10.9 करोड़ डालर की आय अर्जित की है। इसमें एक भारतीय विनोद गुप्ता द्वारा परामर्श शुल्क के रूप में दी गई विवादित चार लाख डालर की राशि भी शामिल है।

नेब्रस्क के ओमाहा स्थित विनोद गुप्ता की कंपनी 'इंफो यूएस' विपणन संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराती है। इंफो यूएस ने परामर्श शुल्क के रूप में 2007 में बिल क्लिंटन को 400,000 डालर की राशि का भुगतान किया।

बिल क्लिंटन ने पूरी दुनिया में भाषण देकर 5.1 करोड़ डालर अर्जित किए हैं। उन्होंने किताबों से 3 करोड़ डालर की आय अर्जित की है।

क्लिंटन दंपत्ति ने करीब 3.3 करोड़ डालर करों के रूप में चुकाए और एक करोड़ डालर दान में भी दिया है।

क्लिंटन दंपत्ति ने विरोधियों द्वारा उनकी पारिवारिक सम्पत्ति की घोषणा करने की अनिच्छा को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश के बाद उन्होंने शुक्रवार को संयुक्त आयकर विवरण प्रसारित किया है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल बराक ओबामा ने पहले ही अपनी आय का विवरण सार्वजनिक कर दिया था।

दोनों प्रत्याशियों के बीच आय का अंतर अब स्पष्ट हो गया है। बराक ओबामा और उनकी पत्नी ने 2006 में 983,000 डालर की आय अर्जित की थी। इसी वर्ष क्लिंटन दम्पत्ति की आय 1.6 करोड़ डालर थी।

क्लिंटन दम्पत्ति की आय के बारे में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 2001 में व्हाइट हाउस छोड़ते समय उन पर 1.2 करोड़ डालर का कर्ज था। लेकिन बिल क्लिंटन ने एक पेशेवर वक्ता के रूप में अपना नया करियर शुरू किया । 2005 में क्लिंटन ने 352 यानी औसतन रोज एक भाषण दिया। कनाडा में उनको केवल दो भाषणों में 475,00 डालर पारिश्रमिक मिला जो राष्ट्रपति के वार्षिक वेतन का दुगुना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X