आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक पर पत्थरबाजी

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ओ. पी. भास्कर जब एक स्कूल का दौरा करके लौट रहे थे, तभी सिकंदरा थाना के अंतर्गत पनवारी रेलवे क्रासिंग पर आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव से गाड़ी के सारे शीशे टूट गये और आगे बैठे सिपाहियों के सिर में चोटें आई। इस हमले में विद्यालय निरीक्षक को भी मामूली चोट आई।
घटनास्थल के समीप मौजूद पुलिस कर्मियों ने 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया, बाकी दो भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि चारों उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस हमले में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर को मामूली चोटें आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
