दोमुंही बच्ची की देवी समझ कर पूजा

नोएडा, 4 अप्रैलः देश में फैले अंधविश्वास की एक ताजा मिसाल के तौर पर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सैनी गांव में एक नवजात दोमुंही बच्ची को देवी समझ कर पूजा की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी की सीमा के निकट इस गांव के निवासी विनोद सिंह के यहां गत 11 मार्च को जन्मी बच्ची लाली को देखने दूर-दराज से लोग जुट रहे हैं।
इसकी वजह केवल इतनी है कि इस बच्ची के दो मुंह, दो नाक और चार आंखें हैं। लाली की मां सुषमा का कहना है कि वह पहली बार अपनी बच्ची को देखकर डर गई थी लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसके दो सिरों के अतिरिक्त ठीक-ठाक बताने पर उसे अपना लिया।
वह बताती हैं कि बच्ची की हर दूसरे दिन स्वास्थ्य जांच कराई जाती है। सुषमा का कहना है कि बच्ची के हावभाव में कोई असामान्य बात नहीं दिखती। लाली के पिता विनोद सिंह के अनुसार गांव के सरपंच की इजाजत के बिना वह मीडिया से बात करने से डर रहा था।
उन्होंने बताया सरपंच ने उसे किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा बच्ची की फोटो उतारने के लिए मना किया है। लाली का पिता विनोद सिंह रेलवे में दैनिक भत्ता कर्मचारी है।


Click it and Unblock the Notifications
