माइक्रोचिप में 7.5 अरब डालर लगाएगी रिलायंस

सूचना व प्रसारण मंत्रालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रस्तावित योजना के तहत 2.9 अरब डालर की लागत से बनने वाली पहली इकाई को गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा। सोलर -ग्रेड और पाली सिलिकान बनाने वाले इस संयंत्र के माध्यम से कुल 11 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
दूसरे प्रस्तावित संयंत्र के लिए अभी तक जगह का चुनाव नहीं किया गया है। आज जारी एक बयान के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रियायत और सुविधा के आधार पर दूसरे संयंत्र को स्थापित करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
दूसरे प्रस्तावित संयंत्र से 4 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। संभावना जतायी जा रही है कि कंपनी नवी मुंबई, मैसूर या हरियाणा में से किसी एक जगह का चुनाव दूसरे प्रस्तावित संयंत्र के लिए कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
