हिंदी सीख रहे हैं चंद्रबाबू नायडू

Chandrababu naidu
हैदराबाद, 4 अप्रैलः राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाने की चाहत ने आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को हिंदी सीखने के लिए प्रेरित किया है। हिंदी सीखने के प्रति उनकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों वह दो हिंदी अखबार पढ़ने के साथ-साथ एक पत्रकार और एक शिक्षक की भी मदद ले रहे हैं। यहां तक की उनकी पत्नी भी इस काम में उनकी मदद कर रहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार नायडू जल्द से जल्द हिंदी सीखना चाहते हैं लेकिन समय की कमी उनके आड़े आ जाती है। एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "समस्या केवल समय की है। वह पार्टी के कामकाज में व्यस्त रहते हैं।"

अपने भाषणों से पहले नायडू उनका अभ्यास करते हैं। उनके शिक्षक और पत्नी उच्चारण सुधारने में उनकी मदद करते हैं। सूत्रों के अनुसार नायडू ने हिंदी सीखने की शुरुआत 1996 में ही की थी लेकिन वे इस पर गंभीरता से ध्यान 2004 से ही दे पा रहे हैं।

गौरतलब है कि नायडू समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों के सहयोग से बने संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (यूएनपीए) के संयोजक हैं और उन्हें पता है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में पैठ बनाने के लिए हिंदी का ज्ञान कितना जरूरी है। उत्तर भारत में नायडू इन दिनों अपने तमाम भाषण हिंदी में दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+