अमेरिका को अश्वेत राष्ट्रपति मंजूर: सर्वेक्षण

सीएनएन/एसेंस पत्रिका के गुरुवार को प्रकाशित सर्वेक्षण के निष्कर्षो से यह पता चला है कि दिसंबर 2006 की तुलना में अब 14 प्रतिशत अधिक लोग यह मानने लगे हैं कि देश में अश्वेत राष्ट्रपति बन सकता है।
सीएनएन के चुनाव निदेशक कीटिंग हालैंड का कहना है कि अश्वेत सीनेटर बराक ओबामा की हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ लड़ाई में सफलता से यह स्वीकार्यता और बढ़ी है।
ओबामा ने न केवल अधिक राज्यों में जीत हासिल की है वरन प्रतिनिधियों के आधार पर भी वह बढ़त बनाए हुए हैं।
सर्वेक्षण में चौंकाने वाला तथ्य यह है कि अश्वेतों (69 प्रतिशत)की तुलना में श्वेत समुदाय (78 प्रतिशत)में इस बात की स्वीकार्यता अधिक है कि कोई अश्वेत देश का राष्ट्रपति बन सकता है। अपने जीवन के कठोर अनुभवों के कारण अश्वेत समुदाय के लोगों में श्वेतों की तुलना में संदेह अधिक है। लेकिन लोवा जैसे श्वेत बहुल राज्य में ओबामा की जीत के बाद अश्वेतों का विश्वास मजबूत हुआ है कि ओबामा जीत सकते हैं।
'देश में अश्वेत राष्ट्रपति की स्वीकार्यता' के प्रति आशा अश्वेत महिलाओं की तुलना में पुरूषों में अधिक है। यह कालेज के छात्रों में उन लोगों से ज्यादा है जो कालेज नहीं गए हैं। यह आशा युवाओं में उम्रदराज लोगों से अधिक है।
सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि देश में महिला राष्ट्रपति की अपेक्षा अश्वेत राष्ट्रपति की स्वीकार्यता 13 प्रतिशत अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications
