सोने की बढ़ती कीमतें भारतीयों को खतरा

Gold
लंदन 4 अप्रैल: सोने की तेज होती कीमतों ने लंदन के एक उपनगरीय इलाके में भारतीयों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। सोने के आभूषणों को रखने के लिए ख्यात भारतीय समुदाय इन दिनों इलाके के सेंधमारों के निशाने पर है।

लंदन के उपनगरीय इलाके हांस्लो में जहां बड़ी संख्या में पंजाबी और गुजराती समुदाय के लोग रहते है, अपराध विशेषज्ञों ने देखा कि लोगों के घरों में होने वाली चोरियों में दो तिहाई से ज्यादा मामले गहनों की चोरी से जुड़े हुए थे।

गुप्तचर सार्जेट केविन मार्टिन ने कहा, "समस्या यह है कि सोने को आप बिना किसी शक सुबहे के जहां चाहें ले जा सकते हैं और इसे बेचने में भी कोई परेशानी नहीं होती।"

उन्होंने कहा कि अगर आपके पास कीमती सामान है तो उसकी रक्षा आप करिये। लगभग 50 पौंड में आने वाली एक तिजोरी इस चोरी को रोक सकती है।

हांस्लो की आबादी का लगभग 25 फीसदी यानि की लगभग दो लाख 12 हजार लोग दक्षिण एशियाई हैं। उनमें भी भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है।

गौरतलब है कि दुनिया में सोने की कुल खपत का 25 फीसदी भारतीयों द्वारा किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+