न्यूजीलैंड में एशियाई लोगों की जनसंख्या में वृद्धि
वेलिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक एशियाई मूल के लोगों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। यही हाल रहा, तो एशियाई लोगों की संख्या 2026 में देश के मूल निवासी माओरिस की संख्या के आसपास पहुंच जाएगी।
आंकड़ों के अनुसार एशियाई मूल के लोगों की जनसंख्या में वृद्धि का कारण उनका बड़ी संख्या में प्रतिवर्ष अपना देश छोड़कर न्यूजीलैंड में आ बसना है। उनकी सालाना वृद्धि दर 3.4 फीसदी है।
जनसंख्या आंकड़ों के आकलन में कहा गया है कि अगर यही दर बनी रही, तो 2026 में न्यूजीलैंड की कुल जनसंख्या में 16 फीसदी एशियाई हो जाएंगे।
इस आकलन के अनुसार 2026 में माओरिस समुदाय की संख्या कुल जनसंख्या की 17 फीसदी हो जाएगी। अभी इनकी संख्या 6 लाख 20 हजार है।
आंकड़ों में बताया गया है कि बहुसंख्यक गोरों या यूरोपीय लोगों की संख्या में वृद्धि दर महज 0.3 फीसदी है। आकलन के मुताबिक 2026 में इनकी संख्या देश की कुल जनसंख्या के 77 फीसदी से गिरकर 69 फीसदी पर पहुंच जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।